फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा बाजार, पंचायत चुनाव में लगे कर्मियों के वाहन दौड़ते नजर आए

विज्ञापन
शहर में सैनिटाइजर करते कर्मचारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/जालौन। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का असर दूसरे दिन रविवार को भी देखने को मिला। उरई, जालौन, कालपी, कोंच के अलावा माधौगढ़ व रामपुरा आदि के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि पंचायत चुनाव के बूथों पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों को ले जाने वाले वाहन सड़कों पर चलते रहे। जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान कर्मचारियों की गहमागहमी रही। वहीं, लोग घरों के अंदर ही परिवार के बीच मौज मस्ती करते रहे लेकिन नियमों को तोड़कर कुछ लोग बेवजह भी सड़कों पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन

वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी जिले के सभी बाजार बंद रहे। केवल मेडिकल स्टोर व दूध की दुकानें खुली हुई नजर आईं। फल व सब्जी की दुकानें न खुलने से लोग परेशान भी रहे। शहर में सुबह ही से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। उरई शहर के व्यस्ततम बाजार बजरिया, राजमार्ग समेत जालौन के प्रमुख बाजार झंडा चौराहे पर दुकानें बंद रहीं। पुलिस पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में व्यस्त रही तो इसका फायदा लोगों ने उठाया। कुछ लोग बेवजह भी सड़कों पर टहलते हुए दिखे। उधर, बाहर से आने लोग वाहन के इंतजार में घंटों खड़े नजर आए। वह किसी तरह से अपने घरों तक जाने के लिए चौराहों पर निकल रहे वाहनों हाथ दिखाकर रोकते नजर आए। शहर के रोडवेज बस स्टैंड समेत प्राइवेट बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
सड़कों को पंचायत चुनाव में बूथों पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों को ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही बनी रही। इसके अलावा जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान कराने वाले कर्मचारियों की आवाजाही बनी रही। नगर पालिका की ओर से कोरोना कर्फ्यू में बाजारों में सैनिटाइजेशन कराया गया। लोग घरों में अपने परिवार के साथ समय गुजारते नजर आए। लोगों ने बच्चों के साथ इनडोर गेम एक्टिविटी की। पिता को साथ पाकर बच्चे भी खुश नजर आए। नगर के व्यापारी रामजी अग्रवाल, अनुराग बहरे, वैभव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, कमरूल हसन आदि ने बताया कि इस बार कोरोना का प्रभाव कुछ अधिक है। कोंच संवाद के अनुसार, नगर पालिका ने वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को कहीं भी सेनेटाइजेशन नहीं किया गया। आदेश है कि लॉकडाउन के दोनों दिन पालिका नगर की सफाई व्यवस्था करे लेकिन पालिका इस पर कतई गंभीर नहीं दिख रही है। इससे लोगों में चिंता व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें