फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक्सल टूटने से लोडर पलटा, एक श्रद्धालु की जान गई, 11 घायल

Sun, 02 Feb 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में भर्ती घायल श्रद्धालु।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कुंभ से स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरे लोडर का एक्सल टूट गया। इससे लोडर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पलट गई और उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां एक की मौत हो गई। सभी राजस्थान के निवासी हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला धौलपुर थाना बाड़ी क्षेत्र के रजाने की धीमरी गांव निवासी बसो पत्नी लक्ष्मण (27), लक्ष्मण (30), सोनऊ पत्नी लाखन (70), लाखन सिंह (75), मथुरा पत्नी धर्मवीर (50), कंचन (25), प्रीती (20), महेश (45), विशाल (15), केदार (40), लोरी (10), मोहनिया समेत 16 श्रद्धालु दो दिन पहले लोडर में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने आए थे।
कुंभ में स्नान करने के बाद वह शुक्रवार को चित्रकूट चले गए थे। चित्रकूट में स्नान के बाद सभी श्रद्धालु एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। जब लोडर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के खंभा नंबर 168 टिमरों गांव के पास पहुंची कि अचानक लोडर का एक्सल टूट गया। इससे चालक अपना संतुलन खो बैठा और लोडर पलट गई। घटना से सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस व थाना पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां इलाज के दौरान 75 वर्षीय लाखन सिंह की मौत हो गई। मामूली घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। थाना प्रभारी शशिकांत चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें