फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुंडी काट चोर ले गए तेरहवीं के लिए रखा सामान

Sun, 02 Feb 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
चोरों द्वारा कमरे की काटी गई कुंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कोंच। तेरहवीं के लिए लाई गई सामग्री घर की कुंडी काट कर चोर चुरा ले गए। एक दिन पहले ही दोनों भाई अपने पिता की त्रयोदशी के लिए कर्ज लेकर किराने का सामान खरीद कर लाए थे। 3 फरवरी को पिता की तेरहवीं है। सूचना पर पीआरबी व थाना कैलिया पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भेंपता निवासी लालता पाल और रघुवीर पाल सगे भाई हैं। दस दिन पहले 22 जनवरी को उनके पिता दयाराम पाल का निधन हो गया था और 3 फरवरी को तेरहवीं है। दोनों भाई लालता और रघुवीर तीस हजार रुपये कीमत का किराने का सामान कर्ज लेकर लाए थे और घर में ताला डाल कर सामान रख दिया था। शुक्रवार रात चोरों ने आसपास के घरों की कुंडी लगा दी और उसके घर की कुंडी काटकर सामान चुरा ले गए। दोनों गरीब भाई अब परेशान हैं कि सामान चोरी होने पर वह कैसे पिता का त्रयोदशी भोज कर पाएंगे। भोज के निमंत्रण कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। लालता ने बताया कि दो माह पहले ही उसने अपनी बेटी की भी शादी की थी। इसलिए समस्या हो गई है। उन्होंने कैलिया थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें