फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाए होने पर चली गई युवक की जान

विज्ञापन
मृतक राहुल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। बाइक से घर लौट रहे मजदूर की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के वजह से उसे सिर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

झांसी जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र के अखाड़ापुरा निवासी राहुल (25) पुत्र सुमित कारीगर गुरुवार की सुबह किसी काम से एट आया था। शाम चार बजे बाइक से वह अपने गांव जा रहा था। एट थाना क्षेत्र के पिरौना नहर ढेरी पुलिया के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया है।
हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी मौत से पत्नी ज्योति, बेटी आइशा, छोटी, व मां कुसमा का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक राहुल की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें