फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

Sat, 31 Oct 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर शनिवार को जिले के आला अधिकारियों ने कालपी गल्ला मंडी मेें स्थापित मतगणना स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिम्मेदार अफसरों को हिदायत दी कि मतगणना का कार्य पूरी निष्पक्षता व ईमानदारी से करें। इस कार्य में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


दोपहर बाद 2 बजे डीएम रामगणेश व एसपी एन. कोलांची का काफिला मतगणना स्थल में पहुंचा और उन्होंने मतपेटिका रखने के स्थान पर स्ट्रांग रूम व कंप्यूटर फीडिंग कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना पंडाल में खामियां मिलने पर निर्वाचन अधिकारी घासीराम प्रजापति व खंड विकास अधिकारी आलोक की जमकर क्लास ली। मतगणना टेबिलों पर व्यवस्था दुरुस्त

रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने बैरीकेडिंग का निरीक्षण किया। आलोक पांडेय ने अवगत कराया कि महेबा ब्लॉक की न्याय पंचायतों महेबा, दमरास, बाबई, मुसमरिया, न्यामतपुर, सरसेला, मगरौल, चुर्खी की जिला पंचायत व बीडीसी सदस्य पदों की मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन


मतगणना स्थल में न्याय पंचायत वार टेबिलों में 5-5 प्रगणक व एक पर्यवेक्षक मौजूद रहेगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। डीएम रामगणेश ने कहा कि मतगणना वाले बाहरी व्यक्ति तक का मतगणना सथल व आसपास बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निर्वाचन अधिकारी घासीराम प्रजापति को निर्देश दिए कि आरओ का दायित्व एक जज की तरह होता है। इस दौरान कोतवाल एसके सिंह, पालिकाध्यक्ष कमर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें