फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मारपीट का विरोध करने पर विवाहिता को ससुरालियों ने छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। श्याम नगर में मारपीट का विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को छत से फेंक दिया। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पूरी घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी कमर सिद्दीकी ने उरई कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी बेटी आमना का निकाह चार साल पहले तिलक नगर निवासी आरिफ से हुआ था। आमना की यह दूसरी शादी थी। उसके पहली शादी से तीन बच्चे हैं। निकाह से पहले उसके दूसरे पति आरिफ ने बच्चों की देखभाल का वादा किया था, लेकिन अब उसने दो बच्चों को घर से निकाल दिया। साथ ही आमना से मारपीट करने लगा।
गुरुवार की शाम आरिफ, उसका भाई इमरान उर्फ लालू, बहन शहनाज और पुत्री निदा ने आमना संग मारपीट की। उन्होंने उसकी सोने की झुमकी भी छीन ली। उसने जब इसका विरोध किया तो आमना को छत से नीचे फेंक दिया। वह नीचे खड़ी बाइक पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें