फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कमरे में सोता रहा पति, महिला ने आंगन में फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
फोटो- 01 मृतका सौरवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोंच। पति बच्चे के साथ शनिवार की रात कमरे में सोते रहे और महिला ने आंगन में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब पति जागा तो महिला का शव फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। वह पति व एक बच्चे के साथ किराये के कमरे में रहती थी। घटना के समय मकान मालिक परिजनों के साथ गांव गए थे। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के फुलेला गांव निवासी भैय्यन पटेल पिछले चार-पांच साल से पत्नी सौरवी पटेल (30) के साथ देवगांव निवासी संतोष के कोंच में रामकुंड कॉलोनी के मकान में बच्चा मंगल को पढ़ाने के लिए रहने लगा था। शनिवार की रात कमरे में भैय्यन उसकी पत्नी व बच्चा सो गए। रात पति व पुत्र के साथ कमरे में सोते रहे तभी सौरवी ने आंगन में कुंडे में साड़ी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह तक पति की आंख खुली तो आंगन में पत्नी का शव देखा।
महिला ने आत्महत्या क्यों कि परिजन कोई कारण नहीं बता पाए हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मकान मालिक संतोष के पुत्र की 30 नवंबर को शादी है। उसी को लेकर सभी लोग गांव देवगांव चले गए थे। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें