फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की तरफदारी करने पर गुस्से में कर दी थी पिता की हत्या

विज्ञापन
डकोर कोतवाली में हत्या का खुलासा करते कोतवाल बीएल यादव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डेढ़ माह पूर्व डकोर कोतवाली क्षेत्र में चाकू मारकर पिता की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से आला कत्ल भी बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर बीएल यादव ने बताया कि मामूली विवाद के चलते युवक ने अपने भाई और पिता पर चाकू से हमला किया था। जिसमें इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई थी। पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 21 दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के ऐरी रामपुरा निवासी पप्पू उर्फ राहुल ने चाकू से अपने पिता भैयालाल और भाई प्रकाश पर घर पर ही हमला किया था। जिसमें पिता और भाई दोनों घायल हो गए। पिता के सीने में चाकू लगने से उनकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई थी। इसके बाद राहुल वहां से भाग निकला था। पुलिस ने भाई की तहरीर पर राहुल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।
घटना का खुलासा करते हुए एएसपी डॉ एके सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम थाना आरोपी राहुल को हाईवे के पास से पकड़ लिया गया। उसने बताया कि भाई से उसे जबरदस्ती काम पर ले जाने का प्रयास कर रहा था। जिस पर उसकी पहले भाई प्रकाश से हाथापाई होने लगी। इसी दौरान भाई का पक्ष लेते हुए पिता भी बीच बचाव मेें आ गए, इस पर उसे और गुस्सा आ गया और उसने एक ही चाकू से दोनों पर वार कर दिए। किसे कहां चाकू लगा उसे कुछ पता नहीं चला। बस वह तो वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

हत्या करने के बाद बन गया भिखारी
भाई और पिता पर हमला करने के बाद राहुल ने यह भी नहीं पता किया कि कौन जिया और कौन मरा। पुलिस के अनुसार, डकोर से भागने के बाद वह सीधे हरियाणा गया और वहां से दिल्ली के एक मंदिर के बाहर भिखारी बनकर जीवन यापन करने लगा। कुछ दिन पहले ही उसने गांव के हाल लेने का मन बनाया और यहां आया तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
सटीक मुखबिरी पुलिस के काम आई
आज के दौर में जहां माना जाता है कि पुलिस का पहले वाला मुखबिर तंत्र फेल हो गया और सर्विलांस व सीडीआर ही खुलासे का आधार बनने लगी है। वहीं राहुल के पास न तो कोई मोबाइल था और न ही नाते रिश्तेदार। उसकी गिरफ्तारी ने पुलिस की सटीक मुखबिरी को भी साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें