फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

Fri, 03 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कोंच ब्लॉक बूथ पर कतार में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक विधायक चुनाव में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 17 पोलिंगाें पर शांतिपूर्ण मतदान में कुल 85.61 फीसदी ने वोट डाले। इस दौरान शिक्षक विधायकाें के समर्थक वोटराें को घर से लाते नजर आए। वहीं डीएम संदीप कौर व एसपी डा.राकेश सिंह ने मतदेय स्थलाें पर जाकर सुरक्षा के इंतजाम परखे। आठ प्रत्याशियाें का भाग्य
विज्ञापन


पेटियाें में बंद हो गया। शुक्रवार को जिले के 17 मतदेय स्थलाें पर कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक विधायक का चुनाव शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक मतदान धीमा रहा लेकिन दिन चढ़ते ही गति बढ़ गई। शहर के रामनगर बूथ पर 288 में 244 मतदाताआें ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीजीआईसी उरई में 357 में 281 मतदाताआें ने वोट डाले। इसी तरह शहर

के ही जिला पंचायत कार्यालय के बूथ पर 203 में से 166 मतदाताआें ने वोट डाले। वहीं एट में 61 में से 55 मतदाताआें ने वेट डाले। हरदोई गूजर में 29 में से 20 मतदाताआें ने मताधिकार का प्रयोग किया। डकोर ब्लाक स्थित बूथ पर 28 में 24 मतदाताआें ने वोट डाले। जालौन ब्लाक में 197 में से 175 मतदाताआें ने वोट डाले। माधौगढ़ में 176 में से 156
विज्ञापन


मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। रामपुरा में 78 में से 67 प्रत्याशियाें ने वोट डाले। कुठौंद में 117 में 101 मतदाताआें ने वोट डाले। काेंच में 212 मतदाताआें में से 181 वोटराें ने मतदान किया। पिरौना में 51 में 51 वोटराें ने वोट डाले। कालपी में 48 में से 37 मतदाताआें ने वोट डाले। कदौरा में 103 में 91 मतदाताआें ने अपने मताधिकार का

प्रयोग किया। न्यामतपुर में 87 में 76 मतदाताआें ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बंगरा पोलिंग बूथ पर 11 में से 10 मतदाताआें ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 2144 मतदाताओं में 1826 मतदाताआें ने अपने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान बूथाें पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहीं। डीएम संदीप कौर व एसपी डा. राकेश सिंह ने मतदेय स्थलाें का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखीं।

कोंच में शांतिपूर्वक निपटा मतदान  
इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अलग-अलग गुटों से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा और सपा समर्थित प्रत्याशी अशोक राठौर, शर्मा गुट से सुरेश कुमार त्रिपाठी, चेतनारायण गुट से लव कुश मिश्रा, लालबिहारी यादव, लालमणि द्विवेदी, रामसेवक त्रिपाठी, जंगबहादुर सिंह पटेल और त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी हैं। सुबह वोटिंग काफी

धीमी गति से चली, लेकिन धीरे धीरे मतदान की रफ्तार में तेजी आती गई और शाम चार बजे तक 85.85 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। पिरौना के श्रीकृष्ण इंटर कालेज के बूथ पर शत प्रतिशत 51 मतदाताओं ने वोट डाले।  खंड विकास कार्यालय कोंच में बने बूथ में कुल 212 मतदाताओं में से 181 ने अपना वोट डाला, जबकि खंड विकास कार्यालय नदीगांव के बूथ पर 48

मतदाताओं के सापेक्ष 37 ने वोट डाले।  6 फरवरी को  परिणाम घोषित होंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आरके सिंह, एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, एसडीएम मोईन उल इस्लाम, सीओ नवीन कुमार नायक आदि ने सभी तीनों बूथों का जायजा लिया। कोंच बूथ पर कोतवाल देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, एसएसआई अजयकुमार सिंह, एसआई जयवीर सिंह आदि पूरे समय डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें