फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में 18 जोड़ों की शादी

Fri, 03 Feb 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विवाह समारोह में एक दूसरे को जयमाल डालते वर और वधु। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिम्हारा कासिमपुर में अखिल भारतीय प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह समारोह में समाज की 18 गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न हुए। मुख्य अतिथि उद्योगपति शिवदास प्रजापति ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की मंगल कामना भी की।
विज्ञापन


प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह समारोह में सबसे पहले सभी 18 दूल्हों की बारातें घूमीं। घोड़ों पर सवार दूल्हों के साथी व परिजन फिल्मी गीतों की धुनों पर जमकर थिरके। जैसे ही बारातें कार्यक्रम स्थल पहुंचीं तो घोड़ों में सवार दूल्हों को उतार कर द्वारचार की रस्मों को संपन्न कराया गया।

इसके बाद पंडाल में सजी बैठी दुल्हनों को मंच पर बुलाया गया और फिर जयमाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। वधुओं ने जब वरों के गले में वरमाला डाली तो फूलों की बारिश हुई। मुख्य अतिथि ने नवजोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान कालूराम प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य उमा देवी,देवीराज प्रजापति, हरीशंकर प्रजापति, जगपाल प्रजापति, महेश प्रजापति, वीरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये जोड़े विवाह बंधन में बंधेः-सिम्हारा कासिमपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सुनैना पंकज, कुंती दौलतराम, अनीता रामजी, संगीता सरमन, दीप्ती प्रदीप, गीता नंदकिशोर, परवेशी करन, राखी गिरीश, पूनम श्याम, सरस्वती कुलदीप, मंगला रामजी, अर्चना देवी सुनील, मीना देवी सनद, रसना देवी बल्दाऊ, मैनू देवी समरजीत, भावना देवी मुन्नी लाल, निकेता रंजीत ने एक दूसरे को जीवन साथी बनाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें