जालौन जिले के उरई रेलवे स्टेशन पर खड़ी उद्योग नगरी एक्सप्रेस।
- फोटो : ORAI
दो बार फेल हुआ उद्योगनगरी का इंजन
उरई (जालौन)। मुंबई से चलकर प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर 21173 उद्योग नगरी एक्सप्रेस का इंजन झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर भुआ उरई के बीच दो बार खराब होने से यात्रियों को परेशानी हुई। इसके चलते ट्रेन करीब आधा घंटे खड़ी रही। उधर, ट्रैफिक ब्लाक में फंसने से पैसेंजर दो घंटे लेट हो गई।
झांसी की ओर से आ रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस जैसे ही रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 के सिग्नल के पास से गुजर रही थी, तभी ट्रेन में लगे दोनों इंजन खराब हो गए और ट्रेन खड़ी हो गई। किसी तरह दस मिनट बाद ट्रेन चालक एसपी कुशवाहा ने इंजन को ठीक किया और उरई तक ट्रेन को लेकर आए। उरई स्टेशन पर 11.16 बजे पहुंची ट्रेन दो स्टापेज के बाद जैसे ही चालक ने आगे बढ़ाना चाही तो ट्रेन फिर आगे नहीं बढ़ी। इस पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा ने वाकीटाकी से चालक से कारण पूछा तो चालक ने इंजन में फिर से गड़बड़ी आने की शिकायत की। किसी तरह चालक ने फिर से इंजन में आई खराबी को ठीक किया। इसके बाद 11.36 बजे ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। उधर, झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के आटा उसरगांव सेक्शन में डेढ़ घंटे ब्लाक के कारण पैसेंजर ट्रेन को रोककर चलाने से यात्रियों को परेशानी हुई।