फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल कटवाकर नीलामी कराने के निर्देश

विज्ञापन
गोशाला का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। सड़कों पर घूमते अन्ना जानवरों की रोकथाम के लिए औरैया मार्ग पर प्रस्तावित लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली गोशाला को लेकर एसडीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश नगर पालिका अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

औरैया मार्ग पर गाटा संख्या में अन्ना जानवरों के लिए गोशाला का निर्माण होना है। इस गोशाला का निर्माण नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित है। लगभग डेढ़ करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाली गोशाला को लेकर सोमवार को एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने मौके पर जाकर गोशाला की प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर नापजोख कराई। मौके पर एसडीएम को सिर्फ बोर्ड लगा मिला एवं रास्ता भी ठीक नहीं था।
जिस पर एसडीएम ने पालिका के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि अन्ना जानवरों की समस्या को देखते हुए सीएम की प्राथमिकता में गोशाला का जल्द निर्माण कराया जाना सम्मिलित है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नाप तोल में पता चला कि सरकारी जमीन के कुछ हिस्से पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है एवं उसमें तिल की फसल बो रखी है। इस पर एसडीएम ने सरकारी जमीन पर खड़ी तिल की फसल को कटवा कर नीलामी कराने एवं लेखपाल को दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गोशाला की भूमि को लेकर विवाद निपटाया
तहसील क्षेत्र के ग्राम सहाव में गोशाला की भूमि को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा एसडीएम ने मौके पर जाकर कराया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि बस स्टैंड व पंचायत भवन के पास अस्थायी गौशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों के साथ बातचीत कर विवादों को समाप्त कर गौशाला का निर्माण कराने के निर्देश सचिव व प्रधान को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें