फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: राजस्व वसूली में शिथिलता पर डीएम ने दी कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में विभागों की प्रगति का समीक्षा की। उन्होंने आबकारी, स्टांप, परिवहन व व्यापार कर विभागों में लक्ष्य से पीछे रहने पर नाराजगी जताई और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने स्टांप वसूली में ढिलाई पर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आरसी की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए और बड़े बकायेदारों की संपत्ति कुर्क कर कठोर कार्रवाई की जाए। व्यापार कर विभाग में शिथिलता पाए जाने पर उन्होंने प्रवर्तन में तेजी लाने, अभियान चलाने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंडी परिषद को भी राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा गया। उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि तीन वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने सरकारी भूमि, तालाब, चारागाह और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने और शिकायत मिलने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, एडीएम (न्यायिक) योगेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम नेहा ब्याडवाल आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें