फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जिले को मिला सातवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जिले को सातवां स्थान मिला है। एसपी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए सभी संबंधित को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसी का नतीजा है कि जिला लगातार टॉपटेन में बना हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था संबंधित पुलिस विभाग के कार्यों की परफॉर्मेस के आधार पर प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है। प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में जून माह में जालौन पुलिस को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सीएम-डैशबोर्ड पर विभिन्न सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने पर समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा कर सीएम-डैशबोर्ड पोर्टल पर आ रही कमियों को दूर किया गया। साथ ही विभिन्न पोर्टलों पर समयबद्ध कार्यों हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी व सभी थाना प्रभारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया गया। जिसके फलस्वरूप जिले को प्रदेश स्तर की रैंकिंग में सातवां स्थान प्राप्त कर लगातार टॉप-टेन में बरकरार रखा है। इससे पहले जनपद का चौथा स्थान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें