उरई। जिला कारागार में दस दिवसीय शीतकालीन जेल ओलंपियाड का शुभारंभ सोमवार को डीएम डा. मन्नान अख्तर ने फीता काटकर किया। उन्होंने खेलकूद को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताकर बंदियों के लिए इस तरह के आयोजन की सराहना की। रस्साकसी में बंदियों में दमखम दिखाया।
कारागार अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि दस दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, लूडो, वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पहले दिन कबड्डी, रस्साकसी और वालीबाल मैच का आयोजन किया जाएगा। कमेंट्रेटर की भूमिका निखिल मोदी ने निभाई। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी रईस अख्तर, सुनीत कुमार सिंह, पुष्पेंद्र विक्रम, हौसला देवी आदि मौजूद रहीं।