फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की झांकी निकालकर छात्रों ने भरा जोश

विज्ञापन
माधौगढ़ में महापुरुषों की झांकियां निकालती स्कूली बच्चे - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। जालौन तहसील कार्यालय में एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, नगर पालिका में चेयरमैन गिरीश कुमार गुप्ता, कोतवाली में सीओ सुबोध गौतम, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख तिलक सिंह, मंडी में सचिव सर्वेश कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल, कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के प्रबंधक भास्कर अवस्थी, जगरानी ओछेलाल महिला कालेज के प्रबंधक शीलप्रकाश सिद्धार्थ, महाराणा प्रताप सांइस में छात्र छात्राओं ने महापुरुषों की झांकी निकाली। कालेज के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान आदि रहे। कन्हैया लाल अग्रवाल बाल विद्या मंदिर में विपुल अग्रवाल, मथुरा देवी बालिका इंटर कालेज में संचालक श्रीराम पाल, रामश्री मेमोरियल एकेडमी में प्रबंधक अनिल पुरवार, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विनोद कुमार, एसबीडीएम इंटर कॉलेज में धीरज बाथम, जालौन बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या कृष्णश्री गुप्ता, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा, एमएलबी इंटर कालेज में भूपेश बाथम, एनएसटी स्कूल में बीएस तोमर, एनपीएस एकेडमी में सलीम खान, जयेंद्र सिंह बालिका बाल विद्या मंदिर में सतीश सिंह सेंगर ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय पर अध्यक्ष प्रद्युम्न दीक्षित इटहिया ने ध्वजारोहण किया गया।
नन्हे मुन्नों की झांकी में दिखी देशभक्ति
माधौगढ़। क्षेत्र स्थित ईसीएस प्ले ग्रुप के नन्हें मुन्ने बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर स्कूल में राष्ट्रगान किया। इसके बाद बच्चे रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह आदि देश भक्तों की झांकी के साथ सड़कों पर निकले और सभी को देश प्रेम का संदेश दिया। बच्चों की झांकी जिन स्थानों से निकली वहां देखने वालों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि विदायक प्रतिनिधि महेश प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, महताब सिंह, भाजपा नेता बादल महाराज, विनय प्रताप सिंह, चेयरमैन अजयराज सिंह, स्टाफ में हर्षित सिंह, निधि गुप्ता, प्रतिक्षा, पवन, दीपा, रक्षा आदि रहे। वहीं गांधी चबूतरा पर एसडीएम सालिकराम व पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, कृषि उत्पादन मंडी समिति में सचिव अरूण कुमार, बीआरसी में बीईओ सर्वेश कुमार, बीडीओ कार्यालय पर बीडीओ संदीप कुमार, स्वर्गीय बहादुर डिग्री कालेज पर प्राचार्य डा. प्रभात सिंह, सीएचसी पर डा. विनोद राजपूत, न्यू गुरूकुलम पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक प्रमोद मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर में टीकाराम, ईसीएस पब्लिक स्कूल पर अजय राज, लिटिल एंजिल स्कूल में मुकेश गुप्ता, आरपीएस पब्लिक स्कूल पर अंकित गुप्ता, ज्ञानदीप इंटर कालेज पर अजय पाल, सरस्वती ज्ञान मंदिर में रामवीर सिंह, गैलेक्सी स्कूल में राजकुमार गुप्ता, बचपन किड्स स्कूल में शिवप्रताप, सहकारी क्रय विक्रय कार्यालय में अध्यक्ष मनीष नायक ने ध्वजारोहण किया।

ढोंगी बाबा की प्रस्तुति देती छात्राएं शीलू दीक्षा अंचल प्रियांशी आदि- फोटो : ORAI

जालौन में स्कूली छात्र-छात्राएं रानी लक्ष्मीबाई भगत सिंह की वेशभूषा में रैली निकालते- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें