फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: श्मशान घाट व रास्ते में भरा पानी, गांव के बाहर किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
फोटो - 01 छानी गांव में नहर किनारे युवक का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कोंच। छानी गांव में अव्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई है। शुक्रवार को श्मशान घाट और उसके रास्ते में पानी भरा होने से ग्रामीणों को नहर किनारे युवक का अंतिम संस्कार करना पड़ा। वहीं जिम्मेदारों का कहना है कि बारिश के बाद श्मशान घाट और उनके रास्तों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

मशान घाट व रास्ते में पानी भरा होने से मजबूरी में ग्रामीणों को शव का नहर किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से इस बारे में बात की गई। लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। घटना से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ खासा रोष है।
कोंच तहसील क्षेत्र के छानी निवासी अशोक अहिरवार के छोटे बेटे विमल उर्फ कोमल (25) की गुरुवार की शाम तबीयत खराब हुई। उपचार के दौरान उरई में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब उसकी अंत्येष्टि का समय आया तो एक बड़ी समस्या सामने आकर खड़ी हो गई। गांव के श्मशान घाट व उसके रास्ते में पानी भरा था।
विज्ञापन

ग्रामीण शिवा शुक्ला, योगेंद्र, तेजराम, सत्यम, जितेंद्र, हरिप्रकाश, गौरव, संदीप सेठ, दिनेश, दीपक, रामचरण देवेंद्र, मोहन, रमाकांत, मंटू, विकास, आकाश, देवेश, भीम, प्रश्नोतम, गोलू आदि ने बताया कि पिछले कई सालों से बारिश में इस बड़ी समस्या से हम लोग परेशान है।
कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सामने समस्या रख चुके है फिर भी किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि गांव में कही अंत्येष्टि के लिए सही जगह नहीं है। परिजनों व ग्रामीणों को मजबूरी में गांव के बाहर नहर किनारे युवक का अंतिम संस्कार करना पड़ा।


फोटो - 04 रोहित महाराज
कहने के बाद भी नहीं किया गया रास्ता दुरुस्त

छानी निवासी रोहित महाराज का कहना है कि गांव के श्मशान घाट व उसके रास्ते की हालत किसी से छुपी नहीं है। कई बार गांव में आए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से ग्रामीण श्मशान घाट व उसके रास्ते में इंटरलॉकिंग डलवाने की मांग कर चुके है। फिर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया।


फोटो -05 तेजराम
गांव की बुनियादी समस्याओं पर नहीं जाता किसी का ध्यान

ग्रामीण तेजराम का कहना है कि गांव में श्मशान घाट व उसके रास्ते की कई वर्षो से स्थिति खराब है, लेकिन इसके बाद भी किसी का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। जिम्मेदार जरूरी व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दे रहे है। उन्हें बुनियादी समस्याओं पर तो ध्यान देना चाहिए।

वर्जन

जहां-जहां श्मशान घाट या रास्ता नहीं है। उनकी रिपोर्ट सचिवों से मांगी गई है। बारिश के बाद श्मशान घाट व रास्ते बनवाए जाएंगे।
- नरेश दुबे, एडीओ पंचायत

फोटो - 01 छानी गांव में नहर किनारे युवक का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। संवाद

फोटो - 01 छानी गांव में नहर किनारे युवक का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें