फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदी की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला कारागार में बंद कानपुर निवासी बंदी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल स्टाफ उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर निवासी अक्षय उर्फ राहुल (44) पुत्र रामसेवक हत्या, जानलेवा हमला व गैंगस्टर सहित कई मामलों में विचाराधीन बंदी था। शुक्रवार को ब्लडप्रेशर बढ़ने से उसकी हालत बिगड़ गई। जेल अस्पताल में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया जेल डाक्टर के मुताबिक अक्षय उर्फ राहुल को ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। इसी के चलते उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें