जालौन जिले के कोंच कस्बे में खोया-शक्कर खाने से एक परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अचानक शुरू हुए उल्टी दस्त से घबराए परिजनों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि शादी का बचा हुआ खोया रखा था। उसी में शक्कर मिला कर थोड़ा-थोड़ा सभी ने खा लिया। इससे कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा खुर्द में वाला प्रसाद के यहां शशिकांत की शादी थी। शादी में आया कुछ खोया बच गया था, जिसे पॉलिथीन में रख कर फ्रिज में रख दिया। गुरुवार को घर के लोगों ने खोया उठाकर उसमें शक्कर मिला ली। फिर सीमा देवी (40), गोमती (25), जाह्नवी (5), शशिकांत (30), राधिका (22) निवासी कुदरा खुर्द व शशि (17) निवासी ग्राम धन्जा ने खा लिया।