फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली बाल्टी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Fri, 28 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
डीएम से शिकायत करने जाते पडूली के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में शहर से लेकर गांव तक पानी के लिए हाहाकार है। शहर से सटे गांव पडूली में भी लोग पानी के लिए परेशान हैं। अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि जिलाधिकारी आश्वासन के बाद भी किसी अधिकारी ने गांव की सुध नहीं ली। इससे ग्रामीणों में जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण खाली घड़े व बाल्टियां लेकर कलक्ट्रेट पंहुच गए। यहां उन्होंने प्रधान पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पानी की मांग की।
विज्ञापन


गुरुवार को ग्राम पड़ली के दर्जनों ग्रामीण हाथों में खाली बाल्टियां और घडे़ लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि पडूली गांव ग्राम पंचायत चौरसी का मजरा है। इसकी आबादी 900 है। यहां लगे तीनाें हैंडपंप खराब हो गए हैं। इससे गांव में पानी की किल्लत हो गई है। क रीब दो माह से गांव के लोग पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली।

बताया कि पिछले सप्ताह भी ज्ञापन दिया गया था। तब आश्वासन दिया गया था कि जल्द से जल्द गांव में पानी की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रधान पर भी पक्षपात करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गांव में खराब हैंडपंपों को ठीक कराने और पाइप लाइन बिछाने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि जब तक हैंडपंप ठीक नहीं होते तब तक गांव में पानी के टैंकर भेजे जाएं। डीएम नरेंद्र शंकर पांडे ने जल निगम को जल्द से जल्द गांव में पानी की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में प्रवेंद्र सिंह, सुमित, अंकित, विनोद, अनीता, शारदा देवी, प्रियंका देवी, सरिता भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें