सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में सरस आर्ट ग्रुप के प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को चित्रकला के विभिन्न आयामों से परिचित कराने के साथ ही प्रशिक्षु बच्चों को बुधवार को मस्ती करने की पूरी छूट मिली। बच्चों ने अपने हाथों से भोजन तैयार कर पिकनिक मनाई और म्यूजिक पर भी जमकर थिरके। सरस ग्रुप के डायरेक्टर संजीव स्वर्णकार सरस ने बताया कि उन्हें यह
कला विरासत में उनकी मां से मिली है और इस शौक ने ही उन्हें कलाकार बना दिया। उन्होंने कहा कि उनके मन में यह विचार आया कि क्यों न वह इस हुनर को यहां के बच्चों के साथ शेयर करें और फिर उन्होंने बच्चों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। बच्चों में छिपी प्रतिभायें स्वयमेव ही सामने आने लगीं और आज उनके कैम्प में साठ बच्चे कला की बारीकियां सीख
रहे हैं और उन्हें अपने प्रशिक्षुओं पर गर्व है कि वे कलाकार बनने का हुनर मन लगा कर सीख रहे हैं। बच्चों नें भोजन बना कर पिकनिक मनाई और बाद में म्यूजिक की धुनों पर उनके
कदम जमकर थिरके। इस दौरान नीरज दुबे, दीपक लोहिया, प्रधानाचार्या माधुरी पहारिया, ओमप्रकाश उदैनिया, नरेन्द्र मित्र, रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, मोहम्मद अफजाल खान, अतुल चतुर्वेदी, सिराज काजी, राहुल राठौर, संजय सोनी, संजय सिंघाल, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।