फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाल कल्याण विभाग की टीम ने किशोरी का विवाह रुकवाया

Fri, 17 Jan 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। किशोरी की शादी होने की सूचना पर पहुंची बाल कल्याण विभाग की टीम ने शादी रुकवा दी। परिजनों से उसके कागजात मांगे, जिसमें वह नाबालिग निकली। इस पर उसे थाने ले गए और कागजी कार्रवाई के बाद टीम उसे उरई ले गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में गुरुवार को एक विवाह समारोह था। तभी किसी ने बाल कल्याण विभाग की टीम को जानकारी दी कि जिस लड़की की शादी हो रही है, वह नाबालिग है। इस पर टीम विवाह स्थल पर पहुंची और लड़की के उम्र से संबंधित कागजात मांगे। इस पर वह कागजात नहीं दिखा सके। इस पर टीम उसे अपने साथ थाने ले गई और कागजी कार्रवाई के बाद उरई स्थित वन स्टॉप सेंटर ले गई।
किशोरी के फूफा ने बताया कि उसकी भतीजी के माता-पिता का निधन हो गया है। वह उन्हीं के साथ बचपन से रह रही है। वह पुत्री मानकर उसका विवाह कर रहा था। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि बुधवार को बाल कल्याण विभाग की टीम ने रामपुरा आकर किशोरी के बारे में जानकारी मांगी है। पूछताछ कर अपने साथ उरई ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें