फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिर के पास अजगर दिखा, मची खलबली

Fri, 17 Jan 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
घास में बैठा अजगर।  - फोटो : स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के लहर कनार गांव के बाहर स्थित मंदिर के पास दस फीट लंबा अजगर दिखने से खलबली मच गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लहर कनार गांव के बाहर स्थित झंडा बाबा मंदिर के पास गुरुवार को करीब दस फीट लंबा अजगर दिखने से खलबली मच गई। जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण जीत पाल, माठु, सत्य नारायण, मलखान,बलराम आदि ने बताया कि मंदिर के पास अक्सर चरवाहे अपने जानवर चराने आते हैं। अजगर होने से हादसे का खतरा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है, जल्दी ही अजगर को पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें