फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: व्यापारी ने पुलिस को दी थी लूट की झूठी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर के चूड़ी व्यापारी द्वारा पुलिस को दी गई लूट की सूचना झूठी निकली। जांच में पता चला कि व्यापारी ने खुद मारपीट और गालीगलौज की थी। पुलिस को घटना का वीडियो भी मिला है। इसमें वह स्वयं हंगामा करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला राजघाट निवासी संतोष कुमार निषाद ने बुधवार की रात पुलिस को सूचना दी थी कि वह टरननगंज में चूड़ी की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। एकलव्य विद्यालय के पास सदर बाजार निवासी तीन लोगों ने तमंचा दिखाकर उससे 5200 रुपये छीन लिए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगा। इसके बावजूद गुरुवार को व्यापार मंडल व्यापारी के समर्थन में सामने आया और कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। शुक्रवार को पुलिस ने जब मामले की गहन जांच की तो एक वीडियो सामने आया। वीडियो में शिकायतकर्ता स्वयं मारपीट और गालीगलौज करता हुआ दिखा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी को शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारी संघ का संतोष निषाद से अब कोई संबंध नहीं है और पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई करने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि व्यापारी द्वारा दी गई लूट की सूचना भ्रामक थी। जांच में मामला झूठा पाया गया है। उसे हिरासत में लिया गया है है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें