फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली न साफ करने पर सफाई कर्मियों को पीटा

विज्ञापन
कदौरा में सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। नाली साफ न करने से गुस्साए दबंगों ने सफाई कर्मियों को दौड़ा कर पीटा, बचाने आए ग्रामीणों को भी धमकी दी। ग्राम प्रधान ने घायल सफाई कर्मियों को सीएचसी में भर्ती कराया। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने नारेबाजी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में तब हड़कंप मच गया, जब नाली साफ कर कूड़े को ट्राली में भर कर फेंकने जा रहे सफाई कर्मी पप्पू पुत्र रामदास व धुन्नी पुत्र मेवालाल को गांव के ही अमन सिंह, अभिषेक सेंगर, छोटू सोनी व तीन अज्ञात युवकों ने लाठी डंडों व लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। जिस पर दोनों सफाई कर्मी अपनी जान बचा कर भागने लगे तो युवकों ने उन्हें गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने जब बचाने की कोशिश की तो युवक ग्रामीणों से भी भिड़ गए और उनको जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
मौके पर पहुंची पुलिस दो आरोपियों के परिजनों को पकड़ कर थाने ले आई। जैसे ही इसकी जानकारी अन्य सफाई कर्मियों को हुई तो उन्होंने ब्लाक परिसर में एकत्रित होकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई न हुई तो वह हड़ताल करेंगे। बीडीओ ने बताया कि बबीना गांव में दो कर्मियों की ड्यूटी लगी है, जो गांव में रह कर कार्य करते हं, ऐसी घटनाओं से अन्य सफाई कर्मियों का मनोबल टूटता है, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। युवकों के परिजनों को हिरासत में लिया गया है, युवको ंकी तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें