उरई कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में खड़ा तमंचा के साथ आरोपी
- फोटो : ORAI
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बल्लभ नगर चौकी प्रभारी योगेश पाठक ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेलनगर से जीशान अली पुत्र अंसार अली को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। जिस पर पुलिस को उसके पास से 315 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसे तमंचा रास्ते में पड़ा मिला था। चौकी प्रभारी बल्लभ नगर योगेश पाठक ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर अपराधी है कि नहीं, पता किया जा रहा है। फिलहाल पूछताछ में उसने स्वयं को मोबाइल विक्रेता बताया है, जो कि आनलाइन मोबाइल की खरीद फरोख्त करता है। फिलहाल आर्म्स एक्ट और लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज जा रहा है।