फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर दूल्हा-दुल्हन ने निभाया मतदान का फर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। तीसरे चरण के तहत रविवार को जिला जालौन में मतदान हुआ।। बड़ी संख्या में सहालग के बावजूद जिले के कुछ बूथों पर पहुंचकर दूल्हा और दुल्हन ने मतदान किया। इसके बाद दूजा संदेश दिया।
विज्ञापन

उरई शहर स्थित तुलसी नगर के बूथ पर सुबह शादी के बाद विदाई होते ही गरिमा दुबे मिश्रा पति के साथ वोट डालने पहुंचीं। उनकी बरात लखीमपुर से आई थी।
गरिमा के पति अभिषेक लखनऊ में वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह वोट महत्व का समझते हैं। पत्नी ने बताया कि विदाई के बाद ससुराल चलने से पहले वोट देने की इच्छा जताई थी।
इस पर उन्होंने उन्हें पहले वोट कराया। गरिमा ने बताया कि इस बार जिले में अंतिम वोट था। ऐसे में मैं यह मौका छोड़ना नहीं चाहती थी। वहीं उरई शहर के रिषभ गुप्ता की भी शनिवार रात को शादी हुई है।
विज्ञापन

वह भी सुबह दुल्हन विदाई कराने के बाद घर पहुंचे और उन्हीं दूल्हे के लिबास में मां के साथ वोट डालने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मतादान करना सभी का अधिकार है।
विज्ञापन

उधर, डकोर क्षेत्र के कांट गांव निवासी भूपेंद्र की शादी शनिवार को हुईं। इसके बाद उन्होंने सात फेरे लिए।
उन्होंने शादी के बाद अगले दिन घर आते ही सबसे पहले दूल्हे के कपड़ों में ही मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।
उन्होंने कहा कि मतदान करना हम सभी जिम्मेदारी है। मैंने भी लोकतंत्र इस महायज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें