फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छह दिन से लापता बीडीसी का शव तालाब में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। छह दिन से लापता बीडीसी का शव खरूसा गांव में तालाब में पड़ा मिला। वह बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने आया था तभी से लापता था। परिजनों ने उसकी एट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी मनोज वाल्मीकि (38) के फूफा एट थाना क्षेत्र के खरूसा गांव निवासी बृजमोहन के बेटे की शादी 21 नवंबर को थी। उसी में शामिल होने आया था लेकिन रात में अचानक वह गायब हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इस पर मनोज के पिता ने एट थाने में 23 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार की सुबह उसका शव तालाब में पड़ा देख लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने उसका शव निकलवाकर शिनाख्त कराई।
पिता ने बताया कि उसका बेटा गांव में बीडीसी था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। युवक की मौत से पत्नी वंदना सहित अन्य परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


चार दिन से परिजनों को घुमाती रही पुलिस
माधौगढ़ के मिझौना निवासी संगम ने बताया कि उसके जीजा 21 नवंबर को लापता हो गए थे। दो दिन बाद गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस उसे व उसके परिजनों को घुमाती रही। जब उसने उच्चाधिकारियों के पास जाने की बात कही, तो पुलिस ने जल्द ही युवक को बरामद करने की बात कही थी। पीड़ित का कहना है कि घर से सौ मीटर की दूरी उसके जीजा का शव पड़ा रहा और पुलिस पता नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें