फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठौंद थाना प्रभारी की मौत मामला: महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की अदालत में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कुठौंद थाना प्रभारी की मौत के मामले में बंद महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे की अदालत में पेश किया गया। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद यह उसकी पहली अदालत पेशी थी। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया।
विज्ञापन


अदालत में पहले से मौजूद उसके पिता ने मीनाक्षी से कुछ देर बातचीत की। इसके बाद उसे पुलिस सुरक्षा में वापस जेल भेज दिया गया। कुठौंद थाने में तैनात निरीक्षक अरुण कुमार राय की पांच दिसंबर को गोली लगने से मौत हुई थी। जांच के दौरान छह दिसंबर को सिपाही मीनाक्षी के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज दर्ज हुआ। पुलिस ने सात दिसंबर को मीनाक्षी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद आरोपी महिला सिपाही निरीक्षक के आवास से भागती नजर आई थी।
पुलिस द्वारा विस्तृत जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। सोमवार को मीनाक्षी की पेशी के दौरान उसकी फाइल सत्र अदालत में भेज दी गई। अब इस मामले की सुनवाई वहीं होगी। आरोपी मीनाक्षी सोमवार को करीब पांच घंटे अदालत में रही। अगली पेशी 25 मार्च को जिला जज की अदालत में निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें