फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच प्रेम प्रसंग में आत्महत्या और हत्या में उलझी

विज्ञापन
मृतक सन्दीप की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

जांच प्रेम प्रसंग में आत्महत्या और हत्या में उलझी, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फोटो-7 संदीप की फाइल फोटो।
फोटो-8 विजवाहा गांव में रोते बिलखते परिजन।
फोटो-घटनास्थल पर मौजूद पुलिस जांच करती हुई।
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे युवक का शव लटका देख गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। सीओ सुबोध गौतम ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के परिजनों को आत्महत्या की बात गले नहीं उतर रही है। वहीं सीओ का कहना है कि फिलहाल मामला सुसाइड का ही लग रहा है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विजवाहा गांव निवासी सूबेदार के बड़े बेटे संदीप (18) का शव मंगलवार सुबह घर के पास ही एक खेत में बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस भी पहुंच गई। सूबेदार ने पुलिस को बताया कि संदीप सोमवार की रात उसे खाना देने भट्ठे पर आया था, फिर दोनों ने साथ खाना भी खाया था। यदि उसके मन में कोई बात होती तो कुछ तो कहता। संदीप आत्महत्या नहीं कर सकता, उसके साथ जरूर गांव के ही किसी व्यक्ति ने अनहोनी की है। वहीं पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग को लेकर सुसाइड की चर्चा है। सोमवार रात ही मृतक ने किसी युवती को चिट्ठी भी दी थी। सीओ का कहना है कि मामला तो सुसाइड का ही लग रहा है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने बताया कि अगले ही महीने संदीप की बहन की शादी भी तय थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में भी व्यस्त था। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है।

रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें