उरई। ग्राम विकास अधिकारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामबिहारी वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित कार्यालय में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रांतीय प्रतिनिधि रमेश उदैनिया ने कहा कि मनरेगा में अनुचित तरीके से अधिकारियों द्वारा भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुधार न होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
मनोज गुप्ता ने कहा कि संगठन के लोग एकजुट होकर अन्याय का विरोध करें। अभिनव पाठक ने कहा कि पीएम आवास के मामले में लाभार्थी ले आउट के साथ मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरन अश्वनी गुबरेले, प्रियंका धीमान, नरेंद्र पटेल, मेहरबान सिंह, प्रमोद सोनी, प्रवीर रत्नम, हरीश राठौर, साधना, गंधर्व सिंह आदि रहे।