फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दस हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 17 नवंबर 2024 को महिला का फंदे से लटका शव मिलने पर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के खितौली गांव निवासी पतारे सिंह ने सिरसाकलार थाना पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसने अपनी बेटी रागनी की शादी धामनी गांव निवासी संतोष कुमार के साथ की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी बेटी से अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसी के चलते उन्होंने 17 नवंबर 2024 को उसकी बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया है। घटना के बाद से ही आरोपी पति गुजरात भाग गया है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन छह माह तक आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। इस पर उसके ऊपर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें