फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अतिक्रमण हटाने के दो घंटे बाद फिर जमा लिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर में अतिक्रमण की बढ़ती समस्या के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे तक दुकानदारों द्वारा सामान फैलाने और फुटपाथ पर कब्जे के कारण आवागमन बाधित होता है। एसडीएम विनय मौर्य के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान कांजी हाउस से शुरू होकर पानी टंकी होते हुए झंडा चौराहे तक चला।
विज्ञापन


अभियान के दौरान जैसे ही प्रशासन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपने दुकान के बाहर रखे सामान को हटा लिया। कुछ स्थानों पर अधिकारियों ने सख्ती भी दिखाई और चेतावनी दी कि यदि भविष्य में अतिक्रमण मिला, तो सामान जब्त कर लिया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। एसडीएम ने मौके पर कहा कि नगर की सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण न सिर्फ यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं में भी बाधा उत्पन्न करता है। यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रशासन की यह कार्रवाई अधिक समय तक असर नहीं दिखा पाई। अभियान के समाप्त होते ही कुछ ही घंटों बाद दुकानदारों ने फिर से अपने सामान को दुकान के बाहर सजाना शुरू कर दिया। नगर के विपुल दीक्षित, वैभव अग्रवाल, जहांगीर, अखिलेश आदि ने बताया कि केवल एक-दो दिन की कार्रवाई से कोई बदलाव नहीं आएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान और जुर्माने की ठोस व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे दुकानदारों को डर बना रहे और वे दोबारा अतिक्रमण न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें