फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में ही तनाव खत्म, ंजिंदगानी चालू

विज्ञापन
घंटाघर चौराहे पर लगा जाम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/जालौन। अयोध्या मामले को लेकर सुबह के समय बाजार के दुकानदार आशंकित दिखे कि वह अपनी दुकानें खोलें या नहीं। लेकिन पुलिस द्वारा सुरक्षा के आश्वासन एवं फैसला आने के बाद सामान्य स्थिति को देखते हुए पूरा बाजार खुल गया। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजार में खरीदारी करने नहीं पहुंचे। अधिकांश दुकानों पर दुकानदार खाली बैठे नजर आए। शाम के समय स्थानीय लोगों की चहल पहल बाजार में नजर आई।
विज्ञापन

अयोध्या मामले को सुबह ही फैसले पर निगाहें रहीं। हालांकि द्वितीय शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालय व बैंक बंद थी। स्कूल कालेजों में भी जिला प्रशासन की ओर से छुट्टी घोषित कर दी गई थी। सुबह तनाव जैसी स्थिति थी। लोग असमंजस में रहे कि दुकान खोले या नहीं। लगभग 11 बजे फैसला पूरी तरह साफ हो गया कि रामलला को मंदिर मिल गया और मस्जिद को जमीन मिल गई। पुलिस व प्रशासन की गाड़ियां घूमती रहीं। धीरे धीरे लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौट आई और लोग पूरी तरह अपने कामकाज में जुट गए। शाम होते होते दुकानों पर भीड़ भी दिखाई देने लगी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आवाजाही कम रही, लेकिन शहरी लोग दुकानों पर जाकर जरूरत की चीजें खरीदते देखे गए। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बजरिया में भी लोगों ने जाकर खरीदारी की।

बाजार में सामान खरीदते लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें