फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में परिवार के साथ टीवी देखते रहे भाजपाई

विज्ञापन
माधोगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन अपने आवास पर टीवी देखते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। तीस साल बाद आने वाले फैसले से यदि कोई सबसे अधिक चिंता में था तो वे थे भाजपाई, लिहाजा सड़क चलते लोगों की नजरें भी भाजपाइयों को ही तलाश रही थी लेकिन भाजपाई थे कि जब फैसला पूरा नहीं हो गया, तब तक वे घरों में ही कैद रहे, वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले और किसी को भी किसी तरह की बयानबाजी न करने की हिदायत एक दूसरे को देते रहे।
विज्ञापन

माधौगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन अपने घर पर मित्रों के साथ टकटकी लगाए टीवी पर मंदिर मसले का फैसला सुनते रहे तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता भी अपने उरई झांसी रोड स्थित घर पर पत्नी और बेटी के साथ टीवी पर अयोध्या के पल पल के हाल लेते रहे।
इससे पहले जिलाध्यक्ष के आवास पर ही बैठक सभी को कोई जश्न व विरोध प्रदर्शन न करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी यदि कोई फैसले पर अपनी खुशी या विरोध जताते दिखा तो उसका पार्टी से निष्कासन तक किया जा सकता है। इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी सोशल मीडिया के माध्यम पत्र जारी कांग्रेसियों को किसी भी तरह की कोई टिप्पणी फैसले पर न करने की नसीहत दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष आवास पर परिवार के साथ टीवी पर फैसला देखते- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें