फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नकली खाद के कारोबार में दस लोग गिरफ्तार, दो फरार

Sun, 01 Dec 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में नकली डीएपी खाद बनाने की सूचना पर डीएम एसपी ने पुलिस व प्रशासन की टीमों का गठन कर नकली खाद बनाने वालों को निर्देश दिए थे। टीमों ने शनिवार व रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर एक हजार एक बोरी नकली खाद, मशीनें, वाहन सहित मशीनें सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग मौके से भाग गए। पुलिस टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन




पुलिस लाइन सभागार में पकड़ी गई नकली खाद का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिले में डीएपी खाद की किल्लत चल रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने नकली खाद बेचना शुरू कर दी थी। सूचना मिलने पर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, सर्विलांस, एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीमों को लगाया था।

टीमों ने शनिवार को शहर के कोंच रोड स्थित स्कूल के सामने बने गोदाम से 224 बोरी व ट्रक में रखी 616 बोरी, दो पिकअप में रखी 57 बोरी पकड़ ली। इसके बाद टीम ने नदीगांव में निखिल अग्रवाल के गोदाम से 104 बोरी नकली खाद बरामद की। यहां पर पुलिस को बोरी सिलने की मशीन, पैकिंग मशीन चलाने के लिए इनर्वटर बैटरी, नकली खाद बनाने में काम आने वाली बोरियां, धागा सहित पैकिंग मशीन सहित खाद बनाने वाली अन्य सामग्री भारी मात्रा में बरामद हुई।
विज्ञापन




बताया कि कोंच क्षेत्र के मुखिया कालोनी निवासी निखिल अग्रवाल व गांधी नगर उरई निवासी विशाल राजपूत उर्फ गोलू राजपूत मौके से भाग गए। जबकि पुलिस ने नदीगांव के मोहल्ला कटरा निवासी आदित्य राठौर, कोंच के चंद्रकुआं पटेल नगर निवासी गोविंद तिवारी, मंडी गेट, कोंच निवासी धर्मेंद कुशवाहा, नया पटेल नगर, कोंच निवासी विकास चतुर्वेदी, नया पाठकपुरा उरई निवासी अनुराग याज्ञिक, इंद्रा नगर उरई निवासी रविंद्र कुमार, बड़ी बंधौली डकोर निवासी आकाश राजपूत, मुजफ्फर नगर जिले के थाना चरथावल क्षेत्र के बहेड़ी निवासी जुल्फिकार, नदीगांव मैन बाजार निवासी शिवम अग्रवाल, नदीगांव के मोहल्ला कटरा निवासी मनीष खटीक को पकड़ लिया। मौके से पुलिस को एक ट्रक, दो पिकअप, खाली रैपर बैग, एक हजार एक बोरी नकली खाद, बैटरी, आदि बरामद हुए। पुलिस टीमों को एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें