फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला नेता से अभद्रता पर भाजपा ने दो लोगों को पार्टी से निकाला

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपते जांच समिति के सदस्य। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। भाजपा की महिला नगर मंत्री के साथ की गई अभद्रता के मामले में जांच समिति ने रविवार को पार्टी जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना को रिपोर्ट सौंप दी। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद जिलाध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा की नगर महामंत्री ने जिलाध्यक्ष को शिकायतीपत्र देकर पार्टी के उरई नगर द्वितीय के कोषाध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा और जालौन नगर के पूर्व महामंत्री रामू गुप्ता पर अभद्रता का आरोप लगाया था। इस पर जिलाध्यक्ष ने 27 मई को जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व जिला महामंत्री भगवती शरण शुक्ला व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी ने जिलाध्यक्ष को रिपोर्ट सौंप दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जांच कमेटी ने दोनों पदाधिकारियों को दोषी पाया है। लिहाजा दोनों की सदस्यता निरस्त कर पार्टी से निष्कासित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें