फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक से भिड़कर टेंपो पलटा, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर के पास कर्णखेरा मंदिर मोड़ पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के पतराही गांव निवासी मोनू सेंगर (32) बाइक से जगम्मनपुर से पतराही जा रहे थे। जैसे ही वह कर्णखेरा मंदिर मोड़ के पास पहुंचे तो यमुना पुल की तरफ से आ रही टेंपो ने उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के जुहीखा गांव निवासी अमन को मामूली चोटें आईं। बाइक चालक मोनू सेंगर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही जगम्मनपुर पुलिस चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा भेजा गया। डॉक्टरों ने मोनू सेंगर की हालत गंभीर बताई है पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टेंपो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें