कालपी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर बुलाकर उसे कमरे में बंद रखने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को 21 फरवरी को सुरजीत ने फोनकर घर पर बुलाया था। आरोप लगाया कि उसने किशोरी को घर के कमरे में बंद कर दिया। सुबह जब जानकारी हुई तो बेटी घबराई हुई थी। आरोप लगाया कि आरोपी युवक के माता पिता को भी इसकी जानकारी थी। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। जांच की जा रही है। (संवाद)