फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तापमान 45 डिग्री के पार, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल

Mon, 27 May 2024 02:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। इस समय लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल होने लगा है। तेज धूप और लू के कारण दोपहर में सड़कों सुनी पड़ जाती है। नौतपा का प्रभाव साफ दिखने लगा है। तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण लोगों को सूरज की तपिश झेलनी पड़ी। सुबह से उमस भरी गर्मी व गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मई की भीषण गर्मी में शनिवार से नौतपा शुरू हो गया है। नौतपा में नौ दिन तक गर्मी ज्यादा पड़ने की संभावना रहेगी। बुजुर्ग बताते है इन दिनों में सूरज और पृथ्वी के बीच दूरी कम हो जाती है, जिससे सूरज की किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती है, इस कारण सूरज की तपिश ज्यादा होने के कारण गर्मी ज्यादा होती है। दिन निकलते ही सूरज आग उगलना शुरू कर देते है और दोपहर से शाम तक गर्म हवा चलती रहती है। इस उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तरबतर रहते है।
प्रचंड गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। सुबह से ही लोग अपने जरूरी कामकाज कर घर में दुबक जा रहे है। दोपहर में कस्बे के बाजार में शांति पड़ जाती है और सड़कें सूनी हो जाती हैं। इस समय बाजार में ग्राहक बहुत कम नजर आ रहे हैं। जो लोग धूप में निकल रहे हैं वे लोग छांव की तलाश करते नजर आते हैं।
विज्ञापन



गर्मी से इस तरह करें बचाव
- तेज धूप में जाने से बचे। दोपहर 12 से 3 बजे तक घर के अंदर ही रहे। घर से बाहर निकलते समय सिर पर कैप या कपड़ा रखें। आंखों को धूप से बचाव के लिए काले रंग का चश्मा लगाएं। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहे। पीने के पानी की बोतल साथ में रखे। ज्यादा देर धूप में न रहे। धूप से आते ही ठंडा पानी या अन्य ठंडा पेय पदार्थ न पीएं, थोड़ी देर बाद पीएं। सूती कपड़े ज्यादा पहने और शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहने। तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। मौसमी फल तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा आदि का सेवन ज्यादा करें। कोई समस्या होती है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें