उरई। शाक्यवार कोरी जनकल्याण परिषद की ओर से कोरी समाज के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जमुना पैलेस में किया गया। इसमें 15 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
रविवार को आयोजित कोरी समाज के सामूहिक विवाह समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन आज के दौर में जरूरत बन गए है। कोरी समाज की ओर से 15 सालों से इस तरह के किए जा रहे आयोजन सराहनीय है। समारोह की अध्यक्षता उमेश चंद्र शाक्यवार ने की। इस दौरान कंचन संग जितेंद्र, अंजली संग मनीष, ज्योति संग संदीप, अंजू संग कमल सिंह, शिवानी संग कृष्ण कुमार, रानी संग ब्रजकिशोर, नेहा संग आशीर्वाद, मोना संग शैलेंद्र, लक्ष्मी संग रोहित, काजल संग अरविंद, विमलेश कुमारी संग संजय, रमाकांत संग राघव कोरी, ज्योति संग अमित, सोनी संग सोनू, शिल्पी संग सुमित ने सात फेरे लिए।
इस दौरान मंशाराम, जितेंद्र, डॉ. देवेंद्र, सुरेश शाक्यवार, रमेश चंद्र, अनिरुद्ध सिंह, घनश्यामदास, सरजू प्रसाद, सत्यप्रकाश, संतोष आदि ने भी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से सभी जोड़ों को घर गृहस्थी में काम आने वाला सामान उपहार स्वरूप दिया गया।