फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी खराब होने पर तीमारदारों का हंगामा

Wed, 10 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
तीमारदार से जानकारी लेती सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय महिला चिकित्सालय के लेबर रूम का एसी खराब होने पर तीमारदारों ने मंगलवार को हंगामा किया आरोप लगाया कि अस्पताल में समुचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पताल के कर्मचारी और नर्स अभद्रता कर परेशान करते हैं। सुविधा शुल्क की भी मांग की जाती है। सूचना पर पहुंची सीएमओ अल्पना बरतारिया ने लोगों समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही जल्द एसी ठीक कराने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों से पूछा कि नाश्ता व खाना पीना समय पर मिलता है या नहीं। उन्होंने मरीजों के साथ आए तीमारदारों से भी पूछा कि आपसे यहां किसी काम के लिए पैसा तो नहीं मांगा जा रहा है। यदि कोई भी पैसा मांगे और बाहर की दवा लिखे तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें दें। इसके बाद उन्होंने अल्ट्रासाउंड रूम का निरीक्षण किया।

यहां मौजूद मरीजों से जब उन्होंने पूछा कि किसी को कोई परेशानी तो नहीं है, इस पर मरीजों ने बताया कि सिफारिश वालों के अल्ट्रासाउंड पहले किए जाते हैं। अन्य लोगों के बाद में तो उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारी को हिदायत दी कि सभी का अल्ट्रासाउंड क्रम से करें। किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें