जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन केे बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ जनपद की सभी तहसीलों मेें गेट मीटिंग कर अपना विरोध जता रही है। इसी क्रम में रविवार को माधौगढ़, जालौन, कोंच, कालपी, उरई में तहसील गेट पर धरना दिया।
इस दौरान मुख्य मांग कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए और मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित हो। इसकेे अलावा अन्य विभागों के कार्यों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान सुधा गुप्ता, साधना समेत बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।