दो विधान सभाओं माधौगढ़ और उरई में बटी कोंच तहसील में अब कुल 251 बूथों पर मतदान कार्य कराया जाएगा। इसमें 206 माधौगढ़ और 45 उरई विधान सभा क्षेत्र के हैं। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने बताया है कि माधौगढ़ विस क्षेत्र में डांग खजुरी, घिलौर तथा महंतनगर बूथ बढ़ाये गए हैं। उरई विस क्षेत्र में चांदनी में एक बूथ बढ़ा है। डांग खजुरी के मतदाताओं को पहले खजुरी वोट डालने जाना पड़ता था
और बीच में नाला पड़ने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। महंत नगर इलाके के लोगों को वोट डालने के लिए कोंच शहर आना पड़ता था जिसकी दूरी काफी होने की वजह से लोग कम जाते थे। पर, अब वहां के मतदाता वहीं प्राथमिक स्कूल में वोट डाल सकेंगे। घिलौर और चांदनी में अधिक मतदाता संख्या होने की वजह से बूथ बढ़ाये गए हैं।