फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे में 86 जगह लगे 11.69 लाख पौधे

Mon, 11 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पीपल का पौधा लगाती जिलाधिकारी संदीप कौर, एसपी अशोक त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद को पौधे लगाने का मिला 11.69 लाख का लक्ष्य 12 घंटे के अंदर ही पूरा करने का दावा किया गया है। शासन के निर्देश पर सोमवार को अभियान की शुरुआत कालपी क्षेत्र के छौंक गांव से की गई। यहां जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सत्तादल के नेताओं ने मिलकर पीपल का पौधा रोपा। 86 स्थानों पर अधिकारियों की देखरेख में पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


पौधरोपण में यूपी का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो सरकार की इस मंशा को पूरा करने के लिए ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आठ वन क्षेत्रों में 86 जगह1169300 पौधे रोपित करने का लक्ष्य था।  सुबह 10 बजे डीएम संदीप कौर, एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सपा के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव

ने संयुक्त रूप से कालपी तहसील के वन क्षेत्र छौंक में एक पीपल का पौधा रोपा। इस दौरान डीएम ने आह्वान किया कि जो पौधे उनके गांव में लगाए गए है उनकी देखभाल गांव के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए। एसडीएम जलराजन चौधरी,डीएफओ भीमसेन के अलावा अन्य अधिकारी व सपा नेता मौजूद रहे। डीडीओ आरएस गौतम की देखरेख में सिमरिया में
विज्ञापन


पौधरोपण किया गया। इस दौरान तेज बारिश हुई लेकिन अभियान चलता रहा। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह की देखरेख में ददरी गांव, मनरेगा उपायुक्त प्रमोद कुमार चंद्रोल ने न्यामतपुर क्षेत्र में पौधरोपण कराया।     इस पूरे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान पूरी तरह से सफल रहा।

उरई क्षेत्र में वरिष्ठ जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम संजय कुमार सिंह, कालपी में जलराजन चौधरी,  माधौगढ़ में सुरेश कुमार सोनी, कोंच में गोरेलाल शुक्ला, जालौन में मोहम्मद मुईनुल इस्लाम ने ्अभियान पर पूरी नजर रखी। सतीश वर्मा, जितेंद्र पाल, बीके राय, भूपाल सिंह, आलोक पांडेय, गनेश प्रसाद, मनोेज कुमार मौजूद रहे।

बोले जिम्मेदार
पौध रोपण का लक्ष्य 24 घंटे में पूरा करना था लेकिन सभी की महनत से लक्ष्य 12 घंटे में ही कवर हो गया। जनपद में रात आठ बजे तक 1169300 पौधे लगाए जा चुके है।-भीमसेन सिंह, डीएफओ  

मुसमरिया इंटर कालेज में हुए पौधरोपण
राजकीय इंटर कालेज मुसमरिया में सोमवार को पौधरोपण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ व छात्र, छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य वीके श्रीवास्तव, मुहम्मद आरिफ कुरैशी की देखरेख में पौधरोपण हुआ। छात्र-छात्राओं से आहवान किया गया कि वह ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें