फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में गूंजा पानी संकट

Tue, 01 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी तहसील दिवसों में मंगलवार को पानी की समस्या का मुद्दा गर्माया रहा। किसान फसलों की सिंचाई के लिए नहरें चलाए जाने की मांग करते रहे। काेंच, माधौगढ़, उरई समेत सभी तहसीलों में आयोजित तहसील दिवसों में यही हाल
विज्ञापन


रहा। कालपी तहसील दिवस में डीएम रामगणेश ने किसानों की शिकायत पर मातहतों को जमकर फटकार लगाई और सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।  यहां तहसील दिवस में किसानों ने कहा कि उनकी फसलें खेतों में खड़ी हैं,

लेकिन अब तक न तो नहरों में पानी छोड़ा गया है और न ही बिजली की ही उचित व्यवस्था की जा रही है ताकि नलकूप से ही किसान अपनी फसलों को सींच सकें। इस पर डीएम रामगणेश ने सिंचाई व विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं
विज्ञापन


की जमकर फटकार लगाते हुए शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार लाने केे निर्देश दिए। डीएम ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसानों को इस समय खेतों की सिंचाई के लिए पानी की बेहद जरूरत है। उन्होंने तकनीकी गड़बड़ी से खराब पडे़

नलकूपों को सुधारने के निर्देश दिए। इसके अलावा नहरों के न चलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंताओं को सुधार लाने केे निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी एन कोलांचि, एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, विद्युत विभाग के अधिशासी

अभियंता तरनवीर सिंह, आरबी सिंह, नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता एसके गौड़ आदि मौजूद रहे। इस दौरान 155 फरियादियों ने समस्याएं रखीं। काशीखेरा निवासी कल्लू सिंह, वीरेंद्र, शिवबालक सिंह, अफजाल खान ने मांग की कि अन्ना

जानवरों के लिए काशीखेड़ा में बनाई गई अस्थाई गौशाला मेें प्रशासन भूसे का इंतजाम करे। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश बाबू श्रीवास्तव ने नहर चलाने के लिए गुहार लगाई। समर सिंह निषाद, माता प्रसाद ने शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि संरक्षण के अभाव में प्राचीन वेदव्यास मंदिर की दीवार यमुना नदी के कटान से टूटती जा रही है।   
    
औपचारिकता में निपटा तहसील दिवस
काेंच में तहसील दिवस औपचारिकताओं में निपट गया। एमएलसी निर्वाचन 3 मार्च हो होने से मंगलवार को सभी बड़े अधिकारियों की उरई में बैठक थी। ऐसे में तहसील दिवस की कार्यवाही की अध्यक्षता तहसीलदार जितेंद्रपाल ने की। कुल

26 फरियादें आईं। तहसीलदार ने अधिकारियों से कहा कि इन समस्याओं को सप्ताह भर में निस्तारित कर कार्यालय को सूचित करें। पिछले तहसील दिवसों की लंबित पड़ी दो दर्जन से भी अधिक समस्याओं को भी जल्द हल करने के उन्होंने निर्देश दिए।

शुद्ध जल आपूर्ति की भी मांग
तहसील दिवस में नया पटेलनगर के मनीष कुमार, लल्लू, रामबाबू, राधेश्याम आदि ने इलाके में शुद्ध पेयजल की किल्लत बताते हुये हैंडपंप लगवाने की मांग की। प्राथमिक पाठशाला में रसोइया गुड्डी देवी लौना नेे मानदेय नहीं दिए जाने की

शिकायत की। इस दौरान बीडीओ नदीगांव गणेशप्रसाद, सेनेट्री इंस्पेक्टर अभय सिंह, जेई विद्युत द्वय अमित शर्मा, संजय बाबू, कोंच कोतवाली से दरोगा जयवीर सिंह, थाना एट से रामखिलावन, लेखपाल सदर नरेन्द्र, बलराम निरंजन, एडीओ समाज कल्याण वीरेन्द्रकुमार निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें