झांसी, ललितपुर, जालौन विधान परिषद चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर
ली है। गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए बुधवार को पालिंग पार्टियां
रवाना की जाएंगी। मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए लगाए
गए प्रेक्षक ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। इसमें उन्होंने
निर्देश दिए कि मतदान के समय कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। पोलिंग पार्टियां
रवाना होने से पूर्व मिलने वाली सामग्री जांच लें। विधान परिषद चुनाव के
प्रेक्षक सज्जाद
अहमद खान और व्यय प्रेक्षक एसके एन रेड्डी ने कलेक्ट्रेट
सभाकक्ष में पहले अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर पीठासीन अधिकारियों एवं
माइक्रो ऑब्जर्वर को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग
पार्टियां रवाना होने से
पूर्व मतदाता सूची और मतपत्रों को अच्छी तरह से
देख लें। पुष्टि कर लें कि जो उन्हें सूची और मतपत्र मिले हैं, वह उसी
मतदेय स्थल के हैं जहां पर उन्हें मतदान संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि
चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक ही
मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएं।
जो निर्देश पुस्तिका दी गई है उसका अध्ययन कर लें। बैठक में उप जिला
निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने जिले में बनाये गए 13 मतदान केंद्रों और
अन्य व्यवस्थाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर
जिला विकास अधिकारी
आरएस गौतम, एसडीएम डॉ एबी सिंह, संजय कुमार सिंह, प्रेमचंद्र यादव आदि
मौजूद रहे।
बताते चलें चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके बाद तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा।
1083 मतदाता करेंगे मतदान
जालौन,
झांसी, ललितपुर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र 2016 के निर्वाचन
में जिले के 1083 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए 13 मतदान केंद्रों पर 13
बूथ तैयार किए गए हैं। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके इसके लिए
जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच जोनल
मजिस्ट्रेट निगरानी के लिए लगाए हैं।
आज रवाना होगीं पोलिंग पार्टियां
जालौन,
झांसी ललितपुर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र 2016 के लिए
निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां
निर्वाचन कार्यालय से रवाना की जाएंगी। जिले में 13 मतदान केंद्र बनाए गए
हैं। यहां चुनाव
संपन्न कराने के लिए 13 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। एक
पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के अलावा तीन कर्मचारी रहेेंगे। इसके
अलावा प्रशासन ने दो पोलिंग पार्टियां रिजर्व में भी रखी हैं। उप जिला
निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि बुधवार दो मार्च को पोलिंग
पार्टियां रवाना की जाएंगी।