फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका मिला। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरियापुरवा निवासी भूपेंद्र कुमार नागर की 14 वर्षीय पुत्री का शव बुधवार को फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र पत्नी वंदना पुत्री प्रियंका व आठ वर्षीय पुत्री परी व पुत्र प्रिंस किराये के मकान में रहता है। पुत्री प्रियंका कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मड़ोरा में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह मकर संक्रांति की छुट्टी पर घर आई थी इसके बाद विद्यालय नहीं गई।
विज्ञापन

बुधवार को दंपती मजदूरी करने चले गए। इसी दौरान किशोरी ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। जब दंपती शाम को लौटे तो पुत्री को फंदे पर लटका देखा। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है। कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें