फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्राली का पल्ला खुलने से किशोर की मौत

Sat, 19 Apr 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार (जालौन)। घर के सामने से जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली का पल्ला अचानक खुल गया। पल्ला चबूतरे में बैठे किशोर को लग गया। जिससे किशोर अचेत होकर गिर गया। साथियों की सूचना पर परिजन उसे न्यामतपुर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निवहना गांव निवासी जयवीर दोहरे का पुत्र प्रियांशु (13) सिरसाकलार के जनता इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी होने पर वह पिता के साथ खेत पर गया था। वहां से वह अकेला घर लौट आया और घर के पास स्थित चबूतरे पर अपने साथी अभिषेक आदि के साथ बैठ गया। इसी दौरान वहां से गांव का ही धर्मेंद्र उर्फ गिन्नी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली लेकर निकला। इसी दौरान ट्राली का पल्ला खुलकर प्रियांशु के सीने में लग गया। इससे वह अचेत हो गया।
यह देखकर अभिषेक ने परिजनों व ग्रामीणों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर न्यामतपुर अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुबह प्रियांशु गांव में ही ट्यूशन पढ़ने गया। इसके बाद वहां से खेत पर पहुंच गया। पिता ने घर साथ चलने की बात कही थी। लेकिन वह अकेला निकल आया था। वह बहन प्रिया से छोटा और भाई से बड़ा था। उसकी मौत से मां संगीता, दादी सूरजमुखी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर सीओ शैलेंद्र बाजपेयी पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी राजीव बैस ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें