सड़क हादसाें में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल शिक्षक की उपचार के दौरान सैफई मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधौगढ़ थाना के अटागांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह(48) पुत्र वीरेंद्र सिंह रामपुरा ब्लाक के गांव हिम्मतपुरा में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। 30 दिसंबर को वह इटावा से अपने गांव आ
रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सैफई मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। वहीं थाना व कस्बा आटा निवासी सुम्मेर सिंह (56) शनिवार की सुबह अपने खेताें पर जा रहा था तभी आटा मजार के पास
वह सड़क पार करने लगा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी तरह कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना व कस्बा निवासी कन्हैया(23) अपने साथी रूप किशोर(40) के साथ कुठौंद से भोगनीपुर मारुति वैन से जा रहे थे तभी औरैया रोड स्थित घराना गांव के पास विपरीत
दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही ट्रक चलाकर कार में टक्कर मार दी। इससे दोनाें लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें कुठौंद सीएचसी में भर्ती कराया जहां उनकी
हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। इधर थाना व कस्बा कुठौंद निवासी आलोक गुप्ता(20) बाइक से कस्बे में जा रहा था तभी उसकी बाइक आवारा जानवर से टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।